ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 11वें CM के रूप में रविवार को लेंगे शपथ

DESK: तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में जारी सियासी हलचल के बीच BJP विधायक पुष्कर सिंह धामी को नया CM बनाए जाने पर सहमति बन गयी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी क

पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, 11वें CM के रूप में रविवार को लेंगे शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में जारी सियासी हलचल के बीच BJP विधायक पुष्कर सिंह धामी को नया CM बनाए जाने पर सहमति बन गयी है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगायी गयी। ऐसे में उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे खटीमा से बीजेपी विधायक हैं। पुष्कर सिंह धामी कल (रविवार) को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 


शुक्रवार को अपने इस्तीफे के बाद  तीरथ सिंह रावत ने BJP विधायक दल की बैठक में धामी के नाम का प्रस्ताव रखा था। बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। BJP के युवा नेता पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर जिले की खटीमा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद बीजीपी ने आज देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई थी। केंद्र की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पर्यवेक्षक बनाया गया। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान किया गया।


टैग्स