ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिल्ली से बिहार आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में मरने वाले 5 लोग मोतिहारी के

MOTIHARI : आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर हुए हादसे में मरने वाले 13 लोगों में से 5 लोग बिहार के हैं. मरने वालों में बस चालक मुन्ना और खलासी सेराज फेनहारा का रहने वाला है. वही

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेस वे पर हुए हादसे में मरने वाले 13 लोगों में से 5 लोग बिहार के हैं. मरने वालों में बस चालक मुन्ना और खलासी सेराज फेनहारा का रहने वाला है. वहीं तीन अन्य यात्री पताही के रहने वाले हैं. मौत की खबर मिलते ही सभी लोगों के घर में कोहराम मच गया है. 

दुर्घटनाग्रस्त बस नमस्ते बिहार के ढाका स्टैंड इंजार्ज के अनुसार बस दिल्ली से शिवहर  भाया मोतिहारी जा रही थी. बस में ज्यादातर यात्री बिहार के ही रहने वाले थे. मोतिहारी के छतौनी बस स्टैण्ड, पकड़ीदयाल, मधुबन और चोरमा के कई यात्री सवार थे. मगर अभी तक पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है.

बता दें कि बुधवार की देर रात एक डबर डैकर वोल्‍वो बस सड़क फिरोजाबाद में सड़क पर खड़े ट्रॉले में जा घुसी. इस भीषण हादसे में 14 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 24 से ज्‍यादा लोग घायल हुए हैं. जिसमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है. टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्‍चे उड़ गए. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता