ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से रेप का आरोप

DESK: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता एम. मणिकनंदन को चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। मलेशिया की महिला से दुष्कर्म का आरोप उन पर लगा है। शा

पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से रेप का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक (AIADMK) नेता एम. मणिकनंदन को चेन्नई पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। मलेशिया की महिला से दुष्कर्म का आरोप उन पर लगा है। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता ने पूर्व मंत्री पर लगाया है। एम. मणिकनंदन तमिलनाडू सरकार में आईटी मंत्री भी रह चुके हैं। 


मलेशिया की महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। जब वो प्रेग्नेंट हो गयी तब उसकी मर्जी के खिलाफ एबॉर्शन कराने के लिए उसे मजबूर किया गया। 


जबकि पूर्व मंत्री मणिकनंदन ने दावा किया था कि वे महिला को नहीं जानते। इस मामले में उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को मदुरै भेजा गया था। अब चेन्नई सिटी पुलिस ने बेंगलुरू से पूर्व मंत्री मणिकनंदन को गिरफ्तार कर लिया है।