ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन, पार्टी में छाई शोक की लहर

DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है. बेनी प्रसाद वर्मा 79 साल के थे और उन्होंने लखनऊ में अंतिम

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है.  बेनी प्रसाद वर्मा 79 साल के थे और उन्होंने लखनऊ में अंतिम सांस ली. वे पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और मुलायम सिंह यादव के वेहद करीबी थे, बेनी प्रसाद वर्मा के निधने की खबर मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. 

बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी 1941 को हुआ था. बेनी प्रसाद वर्मा साल 1996 से 1998 तक एचडी देवगौड़ा की सरकार में संचार राज्यमंत्री बने थे. कांग्रेस के नेतृत्व वाले  सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री भी रहे. 

1998 में देवगौड़ा सरकार की विदाई के बाद वे प्रदेश की सियासत में लौट गए और लोक निर्माण विभाग और संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व संभाला. वे चार बार बहराइच के  कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. 1999 में वे सपा छोड़ जनता दल में शामिल हुए. फिर समाजवादी क्रांति दल भी बनाया.