ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 40 से अधिक श्रद्धालु बेहोश

Jagannath Puri Rath Yatra 2025: पुरी रथ यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा गजपति महल के पास ‘पहाड़ी’ समारोह के दौरान हुआ। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।

Jagannath Puri Rath Yatra 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jagannath Puri Rath Yatra 2025: ओडिशा के पुरी में चल रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना टलते-टलते रह गई, जब श्री नहर के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस घटना में 40 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि इस भगदड़ में किसी की जान नहीं गई।


रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब गजपति दिव्यसिंहदेव के महल के पास भगवान जगन्नाथ का 'पहाड़ी' समारोह चल रहा था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महल के सामने एकत्र हो गए थे। प्रशासन को भीड़ नियंत्रित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही थी।


इसी बीच भीड़ में अचानक अफरातफरी मच गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। कई श्रद्धालु बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। भीड़ के एकाएक भागने से कई लोग दब गए और घायल हो गए। घायल सभी श्रद्धालुओं को तुरंत पुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 


स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता