ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहरीली शराब पीने से 86 लोगों की मौत, 1 शव जलाकर आते हैं तब तक 2-3 की हो जा रही मौत

DESK: पंजाब में जहरीली शराब पीने के बाद मौत का सिलसिला जारी है. अब तक 86 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. 24 घंटे पहले मरने वालों की संख्या 60 थी. लेकिन अब यह संख्या 86 पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: पंजाब में जहरीली शराब पीने के बाद मौत का सिलसिला जारी है. अब तक 86 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. 24 घंटे पहले मरने वालों की संख्या 60 थी. लेकिन अब यह संख्या 86 पर हो गई है. 26 मृतकों की संख्या बढ़ गई है. तरन तारन के गांव की हालत यह है कि लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौटते हैं, तब तक दो-तीन मौतें और हो जाती हैं. बताया जा रहा है कि इस गांव में पिछले 36 घंटों में चूल्हा तक नहीं जला है.

तरन तारन में 42 लोगों की मौत

पंजाब के तरन तारण में सबसे अधिक मौत हुई है. यहां पर 42 लोगों की मौत हुई है. अमृतसर में 12 और बटाला में 9 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावे भी कई जिलों में मौत हुई है. कुल संख्या 86 हो गई है. यह सिर्फ सरकारी आंकड़े हैं. जबकि कई गांव के लोगों ने बिना प्रशासन की अनुमति के ही दर्जनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है. 

DSP और दो थानेदार सस्पेंड

लगातार हो रही मौत के पीछे बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद हुई. इस दौरान अवैध शराब माफियाओं ने पुलिस की मदद से जमकर कारोबार किया. यही जहरीली शराब ने अब पंजाब में तांडव मचाना शुरू कर दिया है. शराब माफियाओं से मिली भगत के शक में तरन तारन के एसएसपी ने दो थाना प्रभारी और एक डीएसपी को सस्पेंड कर दिया है. इन अधिकारियों के माफियाओं से रिश्तों के बारे में पता लगा रही है. 

अब तक 18 गिरफ्तार

इस घटना के बाद पंजाब के सीएम ने जांच का आदेश दिया है. इसके साथ ही दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए बोला है. अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.