ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

CM Bhagwant Maan Threat: ‘बेअंत सिंह की तरह बम से उड़ा देंगे’ सीएम भगवंत मान को खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी

CM Bhagwant Maan Threat: खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी दी है और कहा है कि जिस तरह से पूर्व सीएम बेअंत सिंह को बम से उड़ाया था वही हाल भगवंत मान का करेंगे.

Bhagwant Maan Threat
मुख्यमंत्री को धमकी
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Bhagwant Maan Threat: बड़ी खबर पंजाब की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि भगवंत सिंह मान का भी पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा होगा, उसे भी बम से उड़ा देंगे।


आतंकी पन्नू ने कहा है कि भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराने वाले हैं। यहां उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें और सिर्फ खालिस्तानी झंडा ही हाथ में पकड़ें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आ चुकी हैं। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।


आतंकी ने आगे कहा कि किसान आंदोलन में बैठे युवाओं को अमृतसर, गुरुदासपुर और जालंधन में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तानी झंडे फहराएं ताकि पंजाब से सीधा यह संदेश डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचे। ट्रंप को को यह संदेश मिलेगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म आर राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।


बता दें कि तीन दिन पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आतंकी हमले का अलर्ट किया था। एजेंसियों को इनपुट मिला है कि यह हमला टिफिन, या ड्रोन या महिला मानव बम के साथ किया जा सकता है। धमकी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मान के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब सीएम फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता