ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकि ढेर, 1 जवान की हालत गंभीर

DESK : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से सामने आ रही है, जहां शुक्रवार की देर रात 1 बजे के करिब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गया, जिसमें तीन आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

पुलवामा में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकि ढेर, 1 जवान की हालत गंभीर
Anamika
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर  के पुलवामा से सामने आ रही है, जहां शुक्रवार की देर रात 1 बजे के करिब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गया, जिसमें तीन आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. वहीं इस दौरान एक जवान भी गंभीर रुप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

बताया जा है कि भारतीय सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी पुलवामा के जदुरा इलाके में छुपे हुए हैं और बड़ी साजिश रच रहे हैं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर इलाके में घेराबंदी की. इसी दौरान एक घर में कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सभी को बाहर आने को कहा. 

पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके जवाब में सुरक्षाबलों की तरफ से भी फायरिंग की गई, इसमें तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है. वहीं एक जवान घायल हो गए. अभी भी इलाके में और आतंकी छुपे हो सकते हैं इसीलिए भारतीय सुरक्षाबल अभी भी सतर्क है और इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रही है.