ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बिना हेलमेट प्रियंका गांधी को स्कूटी से घूमा रहा था कांग्रेसी नेता, पुलिस ने 6300 रुपए का काटा चालान

LUCKNOW: बिना हेलमेट का कांग्रेसी नेता ने शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी को स्कूटी पर घुमाया था. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 6300 रुपए का चालान काटा हैं. </str

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

LUCKNOW:  बिना हेलमेट का कांग्रेसी नेता ने शनिवार को लखनऊ में प्रियंका गांधी को स्कूटी पर घुमाया था. इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने 6300 रुपए का चालान काटा हैं. शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में थीं. वह सीएए के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में गिरफ्तार किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजन से मुलाकात करने के लिये पार्टी के राज्य मुख्यालय से निकली थीं. रास्ते में लोहिया चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया. तो वह स्कूटी पर जा रही थी. दोनों के पास हेलमेट नहीं था. 

प्रियंका ने लगाया था आरोप

प्रियंका गांधी ने शनिवार को यूपी पुलिस पर एक गंभीर आरोप लगाया था कि यूपी पुलिस के कर्मी ने मुझे धक्का दिया और गला दबाया है. वह एसआर दारापुरी से मिलने गई थी. वे 70 साल के सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं. उनको पुलिस ने फेसबुक पोस्ट लिखने के लिए घर से उठा लिया था. वे 19 दिसंबर से ही पुलिस हिरासत में हैं, उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं. मुझे उनसे मिलना था, इसलिए मैं पुलिस के रोके जाने के बाद भी बाइक से आगे बढ़ी, लेकिन पुलिस ने उसे भी रोक दिया. जिन्हें नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए गिरफ्तार किया गया हैं.  

प्रियंका को रोका गया था

प्रियंका ने कहा था कि अचानक पुलिस मेरी गाड़ी के सामने आ गई और मुझे रोक दिया. जब मैंने पूछा कि मुझे क्यों रोका जा रहा तो इसका जवाब भी नहीं दिया गया. वे यही कहते रहे कि आप नहीं जा सकतीं. इसके बाद मैं पैदल चलने लगी तो एक महिला पुलिसकर्मी ने मेरा गला पकड़ कर धक्का दे दिया. मेरा गला दबाया गया. मैं गिर गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मुझे उठाया.