ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Mahakumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, CM योगी खुद 4 बजे से कर रहें मॉनिटरिंग

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में माघी पूर्णिमा का अमृत स्नान जारी है। संगम तट पर अहले सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा है। सीएम योगी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 Mahakumbh 2025
अमृत स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ  में माघी पूर्णिमा का अमृत  स्नान जारी है। ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा है।  श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी में लगा रहे हैं। अब तक 65 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। आज के अमृत स्नान के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। 


सीएम योगी आदित्यनाथ सुरक्षा व्यवस्थाओं की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री रोक दी गई है और प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष रणनीति तैयार की है।  माघी पूर्णिमा के अमृत स्नान के मद्देनजर प्रशासन ने मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है। 


अब मेला क्षेत्र समेत पूरे शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। कल्पवासियों के भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ी और स्वास्थ्य विभाग के वाहन मेला क्षेत्र चलेंगे। साथ ही VVIP पास भी रद्द कर दिए गए हैं। वहीं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों और एंबुलेंस को अलर्ट पर रखा गया है। माघी पूर्णिमा पर लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के विभिन्न घाटों पर स्नान करने का अनुमान है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता