ब्रेकिंग
बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦पूजा कर घर लौट रही दो बच्चियों को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत के बाद सड़क जाम✦बिहार में बनेंगे 5 नए एयरपोर्ट और 9 हेलीपोर्ट... यात्रियों को मिलेगी यह खास सुविधा, जानें पूरा प्लान✦बिहार में पहले शिक्षक, अब पुलिसकर्मियों के वेतन पर शिकंजा... पटना पुलिस में मिली गड़बड़ी✦बिहार में गर्मी और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 18 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम, जानें पटना समेत 7 शहरों का तापमान

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस चिंतन शिविर को बताया विफल, कहा- गुजरात और हिमाचल प्रदेश में दुर्दशा होगा

DESK: उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने इस शिविर को साफ़ तौर से विफल बता दिया है। पीके ने अपने ट्विटर हैंडल के

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस चिंतन शिविर को बताया विफल, कहा- गुजरात और हिमाचल प्रदेश में दुर्दशा होगा
First Bihar
2 मिनट

DESK: उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर अब चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने इस शिविर को साफ़ तौर से विफल बता दिया है। पीके ने अपने ट्विटर हैंडल के ज़रिये एक ट्वीट में लिखा है, ''मुझे बार-बार उदयपुर चिंतन शिविर के परिणाम पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया है। मेरे विचार से यह यथास्थिति को बढ़ाने और कांग्रेस नेतृत्व को कुछ समय देने के अलावा कुछ भी सार्थक हासिल करने में विफल रहा।''



इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हार की भी भविष्यवाणी कर दी है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच नज़दीकियां बढ़ रही थी, जिसके बाद तरह-तरह की बातें शुरू हो गई थी। लोग ये भी मानने लगे थे कि प्रशांत किशोर अब जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस की तरफ से उन्हें ऑफर भी आया था। हालांकि पीके ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया था। 



पिछले दिनों भी प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, उसके नेता यह मानते हैं कि सरकार को लोग खुद ही उखाड़ फेंकेंगे और उन्हें सत्ता मिल जाएगी। कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही है और उसे विपक्ष में रहना नहीं आता। उन्होंने यह भी कहा था कि 'कांग्रेस के लोगों में एक बड़ी समस्या है। वे मानते हैं कि हमने लंबे समय तक देश में शासन किया है और जब लोग नाराज होंगे तो सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और फिर हम आ जाएंगे। अब एक बार फिर पीके ने कांग्रेस पर ट्विटर वॉर कर दिया है। 

टैग्स