ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अलग अंदाज में नजर आएंगे UP पुलिस के जवान, जानिए क्या है नया ड्रेस कोड

DESK : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अध

 प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अलग अंदाज में नजर आएंगे UP पुलिस के जवान,  जानिए क्या है नया ड्रेस कोड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी की बजाय कोट-पैंट पहने दिखेंगे। यह नियम इस वजह से लागू किया गया है ताकि  समारोह स्थल के अंदर अतिथियों को ज्यादा पुलिस बल की मौजूदगी का अहसास न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।


वहीं, समारोह में देश व विदेश से आने वाले अतिथियों से बातचीत के लिए अलग-अलग भाषा बोलने वाले आईपीएस अधिकारियों की भी तैनाती की जा रही है। इन 570 अधिकारियों व जवानों को एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसीज ने प्रशिक्षण दिया है।


डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि समारोह में विभिन्न प्रदेशों सहित कई देशों से अतिथियों को बुलाया गया है। इन्हें भाषा को लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए उनकी भाषा आसानी के समझने वाले प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। इनमें उन अधिकारियों को वरीयता दी गई है जो हिंदी व अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं को बोल व समझ सकते हैं।


उन्होंने बताया कि धरती, आकाश और जल हर तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही जमीन के अंदर से भी किसी प्रकार के संभावित हमले को नाकाम करने के लिए पुलिस ने एंटी माइंस ड्रोन की तैनाती की है।  इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार डबल लेयर वीआइपी सुरक्षा के लिए पुलिस ने 105 टीमों का गठन किया है।


बताया जा रहा है कि, अयोध्या व लोकसभा चुनाव में होने वाले वीवीआइपी व वीआइपी मूवमेंट के मद्देनजर तैयार की गई टीमों में 570 अधिकारियों व जवानों को शामिल किया गया है। सुरक्षा घेरा प्रदान करने वाली 45 टीमों में 45 उपाधीक्षक और 225 पुलिस निरीक्षकों को शामिल किया गया है। चेकिंग करने वाली 60 टीमों में 60 उपनिरीक्षक,120 मुख्य आरक्षी तथा 120 महिला मुख्य आरक्षियों को शामिल किया गया है। वहीं, कम दूरी में मार करने वाले हथियारों से लैस इन जवानों को विशेष क्यू आर कोड वाले डिजीटल स्मार्ट आइडी कार्ड जारी किए गए हैं।


उधर, इन कार्डों में इनके नाम,पता, पद, तैनाती, फोन नंबर के अलावा ब्लड ग्रुप व फोटो उपलब्ध रहेंगे। इनकी ड्यूटी की सारी जानकारी भी इसी कार्ड में रहेगी। अपर पुलिस महानिदेशक रघुबीर लाल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा असित श्रीवास्तव ने भी इन्हें प्रशिक्षण दिया है। मंगलवार को प्रशिक्षण समाप्त होने पर डीजीपी विजय कुमार ने सभी को बधाई दी।