ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरोना का असर : सुकन्या योजना के ब्याज दरों में भारी कटौती, PPF का इंटरेस्ट रेट भी कम हुआ

DELHI : कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के फैसले के बाद आर्थिक मंदी का पहला संकेत सामने आ गया है। कोरोना वायरस के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट पर क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के फैसले के बाद आर्थिक मंदी का पहला संकेत सामने आ गया है। कोरोना वायरस के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट पर कैंची चलाई और अब केंद्र सरकार ने आम आदमी को झटका दे दिया। केंद्र सरकार ने आम आदमी से जुड़ी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कटौती कर दी है। पीपीएफ और सुकन्या योजना समेत लगभग सभी सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया गया है। 


केंद्र सरकार ने सेविंग स्कीम्स में घटी हुई ब्याज दरों को अप्रैल-जून 2020 की तिमाही से लागू करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें कम कर दी गई हैं। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट में 0.70 फ़ीसदी से लेकर 1.40 लीटर की कटौती की है।


पीपीएफ के अलावे किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना के इंटरेस्ट रेट में भारी कटौती की गई है। पीपीएफ पर इंटरेस्ट रेट में 0.80 फीसदी की भारी कमी की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों को अब 8.4 फीसदी के इंटरेस्ट रेट की बजाय 7.6 फ़ीसदी के ब्याज दर से ही लाभ मिलेगा। इस योजना में 0.8 फ़ीसदी की कटौती की गई है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर में 1.10 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है। किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों को भी झटका लगा है। उन्हें अब पहले से  0.70 फीसदी ब्याज दर घटाकर लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसले लिए हैं।

टैग्स