ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

अपार्टमेंट में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रेड मारा तो छत से कूदी 3 लड़कियां, 1 की मौत

VARANASI: अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने जब रेड मारा तब मकान की छत से तीन लड़कियां कूद गईं. घटना यूपी के वाराणसी की है. पहड़िया इलाके के संजय नगर कॉलोनी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

VARANASI: अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने जब रेड मारा तब मकान की छत से तीन लड़कियां कूद गईं. घटना यूपी के वाराणसी की है. पहड़िया इलाके के संजय नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, इस दौरान तीन युवतियां छत से कूद गईं. तीनों लड़कियां मकान की तीसरी मंजिल के छत से कूद गईं जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से तीन युवकों और चार युवतियों को हिरासत में लिया है. 


बताया जा रहा है कि कैंट के पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान के मालिक बाहर रहते हैं. उन्होंने अपने मकान को किराये पर दे रखा है. मकान में कई किरायेदार रहते हैं. कॉलोनी में रहने वाले लोगों के अनुसार मकान में हर रोज युवक-युवतियां आते-जाते रहते हैं. लोगों ने इनकी संदिग्ध गतिविधियां भी देखी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.


पुलिस की रेड जब पड़ी तो मकान के अंदर मौजूद युवक और युवतियों में से तीन युवतियां छत पर भागी और वहां से छलांग लगा दी. छत से कूदने के कारण एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो बुरी तरह से जख्मी हो गईं. पुलिस रेड में मौके से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस ने चार वीजा भी बरामद किया है. ऐसी आशंका है कि यहां विदेश के युवक-युवतियों का भी आना-जाना चल रहा था.


टैग्स