ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना का खौफ, युवक को गाड़ी के पीछे लटकाकर 15 किलोमीटर ले गई पुलिस

DESK : देशभर में कोरोना के खौफ और जारी लॉकडाउन के बीच अन्य राज्य में रहने वाले मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रुख कर लिया है. इसी बीच मध्य प्रदेश के नीमच से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देशभर में कोरोना के खौफ और जारी लॉकडाउन के बीच अन्य राज्य में रहने वाले मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रुख कर लिया है. इसी बीच मध्य प्रदेश के नीमच से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी के पीछे लटक कर यात्रा करता दिखाई दे रहा है. 

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से पैदल लौट रहे युवक को पुलिस ने लिफ्ट दी, और उसे गाड़ी के बाहर लटका कर 15 किलोमीटर तक ले गयी.  बताया जा रहा है कि कोरोना के भय से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऐसा किया. लेकिन वीडियो वायरल होते ही  एसपी ने कहा ये पुलिस का अति उत्साह में उठाया गया कदम था जो घातक साबित हो सकता था और इसकी जांच की जाएगी. 

दरअसल मनासा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक महाराष्ट्र से पैदल आ रहा है. वो नलखेड़ा गांव के नज़दीक से गुजर रहा है. सूचना पर पुलिस नलखेड़ा गांव में युवक से पूछताछ की और 15 किलोमीटर तक अपने वाहन के पीछे फुट रेस्ट पर लटका कर उसे जांच के लिए मनासा ले आई.अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. युवक ने बताया कि लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण के कारण मज़दूरी बंद हुई तो युवक वहीं फंसा रह गया. कोई और साधन ना मिलने पर वह पैदल ही घर के लिए रवाना हो गया.