ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस ने 6 माह के मासूम पर दर्ज किया क्वारेंटाइन उल्लघंन का मामला, DM ने दी सफाई

DESK : कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन है. लोग अपने घरों में बंद है. इसी बीच कोरोना जैसे लक्ष्ण पाए जाने या फिर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए देश में लॉकडाउन है. लोग अपने घरों में बंद है. इसी बीच कोरोना जैसे लक्ष्ण पाए जाने या फिर कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन किया जा रहा है. 

इस बीच कई जगहों से क्वारेंटाइन उल्लघंन करने का मामला भी सामने आ रहा है. जिसे लेकर पुलिस उनपर मामला दर्ज कर रही है. इसी बीच उत्तरकाशी पुलिस ने एक चौंकाने वाला मामला दर्ज किया है. 

कोरोना संक्रमण के कारण क्वारेंटाइन किए गए लोगों  के उल्लंघन करने पर पुलिस ने 51 लोगों पर मामला दर्ज किया. जिसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने एक 6 माह के मासूम औऱ 3 साल के बच्चे पर भी मामला दर्ज किया है. यह मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

अब मामले के सामने आने के बाद उत्तरकाशी के डीएम ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जुवेनाइल लॉ के अनुसार 8 साल से छोटे बच्चे पर मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है. ये कैसे हुआ इस बात की जांच की जाएगी.



टैग्स