ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

महाबलीपुरम पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पीएम नरेंद्र मोदी के साथ करेंगे अनौपचारिक बैठक

CHENNAI: अपने दो दिवसीय दौरे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तमिलनाडू के महाबलीपुरम पहुंच गए हैं. हवाई अड्डे पर सूबे के राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. चीनी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एक सांस्कृतिक का

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

CHENNAI: अपने दो दिवसीय दौरे पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग तमिलनाडू के महाबलीपुरम पहुंच गए हैं. हवाई अड्डे पर सूबे के राज्यपाल ने उनका स्वागत किया. चीनी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां लोक कलाकारों ने उनके स्वागत में कार्यक्रम पेश किया. चीनी राष्ट्रपति इस खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर में दो दिनों तक रहेंगे जहां आज शाम वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी संबंधों को लेकर बातचीत करेंगे. भारतीय प्रधानमंत्री और चीनी राष्ट्रपति के बीच यह बातचीत शनिवार को भी जारी रहेगी.

दोनों देशों के प्रमुखों के बीच होने वाली इस बातचीत के लिए महाबलीपुरम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शी जिनपिंग जिस होटल में ठहरे हैं वहां की सुरक्षा किसी अभेद्य किले से कम नहीं है. बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में दोनों देशों के नेताओं के बीच कुल छह घंटे बातचीत होगी जिसमें दोनों नेता चालीस मिनट तक एक दूसरे से अकेले में बातचीत करेंगे. 

महाबलीपुरम में जहां यह बैठक होने वाली है यह जगह ऐतिहासिक तौर पर काफी मशहूर है. बताया जाता है कि सदियों वर्ष पहले राजाओं के शासनकाल में इस शहर का सीधा व्यापार चीन से चलता था. इस शहर में मौजूद ऐतिहासिक कलाकृतियोंं भी इस बात का गवाह हैं. इस शहर पर पल्लव वंश के राजाओं का शासनकाल था और उनके चीन के साथ मजूबत व्यापारिक संबंध थे.