ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

किसानों के लिए कल होगा बड़ा दिन! 9.7 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 20 हजार करोड़

बिहार के 76 लाख किसानों के खाते में इस बार पीएम किसान के तहत प्रत्येक को 2000-2000 रुपये भेजे जाएंगे। इससे पहले राज्य के किसानों को 25,500 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।

pm kisan
User1
3 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 19वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत कुल 20,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे। बिहार के 76 लाख किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके खातों में कुल 1600 करोड़ रुपये जमा होंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 2 बजे भागलपुर एयरपोर्ट ग्राउंड में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं।


पीएम-किसान योजना के तहत बिहार के किसानों को अब तक 25,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी जा चुकी है, जबकि देशभर में अब तक 3.46 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचेंगे। राज्य सरकार ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चिकित्सा सुविधाओं के लिए छह मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।


प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का बिहार के 534 प्रखंडों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान खेती में नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा और बिहार में बदलते कृषि परिदृश्य की झलक भी पेश की जाएगी।


पीएम-किसान की 19वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?


  • किसान सम्मान निधि की राशि आपके खाते में आई है या नहीं, यह जानने के लिए आप निम्न तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • पीएम-किसान पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर जाएं और अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें।

  • सीएससी सेंटर पर जाकर अपनी योजना का स्टेटस चेक करवाएं।

  • बैंक अकाउंट पासबुक अपडेट करवाएं और देखें कि राशि ट्रांसफर हुई है या नहीं।