ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

तीन वैक्सीन सेंटर का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जाएंगे पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद

DELHI: देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े क

तीन वैक्सीन सेंटर का दौरा करेंगे पीएम मोदी, जाएंगे पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी आज पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों का जायजा लेंगे.

इसके बारे में पीएमओ ने बताया है कि पीएम मोदी इन केंद्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे.

पीएम मोदी अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जायेंगे. पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया में टेस्ट से गुजर रही ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राज़ेनिका की वैक्सीन कोविशील्ड रेस में सबसे आगे चल रही है. इस वैक्सीन को बनाने वाली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्रेजनेका ने अन्य देशों में तीसरे फेस का ट्रायल खत्म कर दिया है. इसकी अप्रूवल के लिए यूके अथॉरिटी के सामने प्रपोजल भेजा है.  बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर जारी है.  कई शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगाया जा रहा है. कोरोना टेस्टिंग तेज कर दी गई है. इससे सपहे पीएम मोदी कह चुके हैं कि वैक्सीन कब आएगा इसको लेकर कुछ समय निर्धारित नहीं है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

टैग्स