ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पीएम मोदी ने फिर की लिट्टी-चोखा की तारीफ, 'मन की बात' में बिहारी डिश को बताया स्वादिष्ट

DELHI: पीएम मोदी ने 'मन की बात' में फिर से लिट्टी-चोखा का जिक्र किया है। दिल्ली के हुनर हाट में लिट्टी-चोखा खाकर पीएम मोदी गद्गद है और आज मन की बात में लिट्टी च

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI:  पीएम मोदी ने 'मन की बात' में फिर से लिट्टी-चोखा का जिक्र किया है। दिल्ली  के हुनर हाट में लिट्टी-चोखा खाकर पीएम मोदी गद्गद है और आज मन की बात में लिट्टी चोखा के जबदस्त स्वाद की फिर से खुले दिल से प्रशंसा की है।


पीएम मोदी आज 'मन की बात' में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होनें दिल्ली के हुनर हाट का जिक्र किया और वहां लगे लिट्टी-चोखा के स्टॉल के बारे में बताया। इस मौके पर पीएम ने बताया कि बिहार के लिट्टी-चोखा का स्वाद काफी उम्दा होता है। हुनर हाट की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि हमारे देश की विविधता प्रेरणा देती है। हुनर हाट में जाकर इन विविधताओं को करीब से जानने का मौका मिला। पीएम ने कहा कि देश की विविधताओं को जितना जाने उतना ही कम है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्‍ली में आयोजित हुनर हाट में एक स्टॉल पर लिट्टी चोखा क्‍या खा लिया, उनके खाने को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई लोग इसे बिहार चुनाव की शुरुआत बताकर तरह-तरह की बातें करते रहें। इसी कड़ी में लालू यादव के दोनों बेटों, तेजस्वी और तेजप्रताप ने पीएम मोदी पर तंज कसा। इसके अलावा, पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी ने भी सवाल दागा। वहीं, भाजपा और जदयू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए विपक्ष पर पलटवार किया। उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने इसे किसानों-गरीबों का मान बढ़ाने वाला बताया।


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 19 फरवरी को हुनर हाट में लिट्टी चोखा खाते ही, राजनेताओं में खासकर बीजेपी के नेताओं में लिट्टी-चोखा खाने की होड़ सी लग गई है। एक के बाद एक कई नेता हुनर हाट में प्रधानमंत्री के स्वाद में ही अपना स्वाद खोजते नजर आए।हुनर हाट में प्रधानमंत्री मोदी के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, महेंद्र नाथ पांडे, जितेंद्र सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल, अनिल जैन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह भी लिट्टी चोखा खाती दिखीं। 



टैग्स