ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

PM मोदी करेंगे मन की बात, देशवासियों से कोरोना काल में मांगे विचार

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 जून को मन की बात करेंगे. प्रधानमंत्री देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से संबोधित करेंगे. इसके लिए प्रधानमंत्री ने खुद न

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 28 जून को मन की बात करेंगे. प्रधानमंत्री देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से संबोधित करेंगे. इसके लिए प्रधानमंत्री ने खुद ने ट्वीट कर देशवासियों से उनकी राय मांगी है. प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना काउंट में संघर्ष को लेकर देशवासी अपने विचार मेरे साथ साझा कर सकते हैं.


लोगों से मांगा सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने विचार साझा करने के लिए देशवासी नमो ऐप के साथ-साथ टोल फ्री नंबर 1800117800 पर कॉल भी कर सकते हैं. इस नंबर पर फोन कर कोई भी व्यक्ति अपने विचार प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम के लिए रिकॉर्ड करा सकता है. इसके अलावा नमो ऐप पर भी अपने विचार प्रधानमंत्री के साथ साझा किए जा सकते हैं.

सभी राज्यों के सीएम से करेंगे बात

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 16 और 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं. देश में कोरोना संक्रमण के हालात और मौजूदा चुनौतियों के बीच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में पीएम मोदी उनसे विचार मांगे और साथ ही साथ इस महामारी से कैसे निपटा जाए इस पर चर्चा भी करेंगे. प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

टैग्स