ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्ष

PM मोदी ने की दिल्ली में शांति की अपील, BJP ने कहा- कांग्रेस की टिपण्णी से पुलिस का मनोबल टूटा

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भड़की हिंसा पर शांति बहाल करने की अपील की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर शांति और भा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दिल्ली से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भड़की हिंसा पर शांति बहाल करने की अपील की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने लिखा कि "शांति और सद्भाव हमारे लोकाचार के लिए केंद्रीय हैं. मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं. यह महत्वपूर्ण है कि शांति और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो." 


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोनिया गांधी की टिपण्णी पर कहा कि ऐसे घटना की राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है. इससे बालाकोट एयर स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने राजनीति की थी. इसकी मैं निंदा करता हूं. कांग्रेस के लोग पूछ रहे हैं कि अमित शाह कहां हैं. अमित शाह ने कल ही सभी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक  किया था. जिसमें कांग्रेस के नेता भी शामिल थे.



प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जिनके साथ सिखों के नरसंहार से रंगे हो, वे आज हिंसा रोकने की बात करते हैं. उस वक्त कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने हिंसा का समर्थन किया था. ऐसी पार्टी आज अचानक सरकार से जवाब पूछने आती है, तो आश्चर्य होता है.