ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पीएम मोदी ने कहा- लॉकडाउन में रोज 9 गरीब परिवारों की करें मदद, यही सच्ची नवरात्रि होगी

VARANASI : देश में लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी के लोगों को सम्बोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज में य

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

VARANASI : देश में लॉक डाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये वाराणसी के लोगों को सम्बोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज में ये संस्कार दिनों-दिन प्रबल हो रहा है कि जो देश की सेवा करते हैं, जो देश के लिए खुद को खपाते हैं, उनका सार्वजनिक सम्मान भी होते रहना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में सबसे बड़ी आराधना यही होगी कि आप लॉक डाउन में रोज 9 गरीब परिवारों की मदद करें. 


पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में, अस्पतालों में इस समय सफेद कपड़ों में दिख रहा हर व्यक्ति, ईश्वर का ही रूप है. आज यही हमें मृत्यु से बचा रहे हैं, अपने जीवन को खतरों में डालकर ये लोग हमारा जीवन बचा रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज कोरोना के खिलाफ जो युद्ध पूरा देश लड़ रहा है, उसमें 21 दिन लगने वाले हैं. हमारा प्रयास है इसे 21 दिन में जीत लिया जाए. संकट की इस घड़ी में, काशी सबका मार्गदर्शन कर सकती है, सबके लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सकती है.




उन्होंने कहा कि इस घड़ी में काशी सबका मार्गदर्शन कर सकता है. लॉक डाउन की परिस्थिति में संयम, समन्वय, संवेदनशीलता, साधना, सेवा, समाधान सीखा सकती है. हमसब के लिए यह ध्यान रखना है कि सोशल डिस्टेंसिंग, घरों में बंद रहना इस समय एकमत्र उपाय है. यह बेहतर उपाय है. आप सभी के बहुत प्रश्न हो सकते हैं.


पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों से संवाद में कहा कि आप जानते हैं, नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. मां शैलपुत्री स्नेह, करुणा और ममता का स्वरूप हैं. उन्हें प्रकृति की देवी भी कहा जाता है. आज देश जिस संकट के दौर से गुजर रहा है, उसमें हम सभी को मां शैलसुते के आशीर्वाद की बहुत आवश्यकता है.

टैग्स