ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी मिलेगा बड़ा भरोसा’ CJI की मौजूदगी में पीएम मोदी ने जजों से की अपील

DELHI: कोलकाता रेप कांड को लेकर देश की सियासत गर्म है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान आया है। न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए स

‘महिलाओं को जल्द मिले इंसाफ, तभी मिलेगा बड़ा भरोसा’ CJI की मौजूदगी में पीएम मोदी ने जजों से की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: कोलकाता रेप कांड को लेकर देश की सियासत गर्म है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। इसी बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान आया है। न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीजेआई की मौजूदगी मे पीएम मोदी ने देशभर के जजों से बड़ी अपील कर दी और कहा कि महिलाओं को जल्द इंसाफ मिले, तभी उन्हें भरोसा मिलेगा।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे   होने के उपलक्ष्य में डाक टिकट और सिक्के का अनावरण किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के साथ साथ बड़ी संख्या में मौजूद जजों के राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बच्चों की सुरक्षा समाज की गंभीर चिंता है।


उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कठोर कानून बनाए गए हैं लेकिन हमें इसे और सक्रिय बनाने की जरुरत है। महिला अत्याचार से जुड़े मामलों में जितनी जल्द फैसले आएंगे, आधी आबादी को सुरक्षा का उतना ही बड़ा भरोसा मिलेगा। न्याय मिलने में देरी को खत्म करने के लिए कई स्तर पर काम हुए हैं। पिछले 10 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे के विकास पर करीब 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए।


प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में न्यायपालिका संविधान की संरक्षक मानी जाती है, जो अपने आप में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पूरे भरोसे के साथ कह सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट और हमारी न्यायपालिका ने अपनी इस जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन किया है। जब कभी भी देश की सुरक्षा का सवाल आया तब न्यायपालिका ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर भारत की एकता की रक्षा की है।