ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PM मोदी ने छोड़ा Weibo, 59 चीनी ऐप्स बैन करने के बाद लिया बड़ा फैसला

DELHI : 59 एप्स पर सोमवार को पाबंदी लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीएम मोदी ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) को छोड़ दिया है. वीबो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : 59 एप्स पर सोमवार को पाबंदी लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है. पीएम मोदी ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) को छोड़ दिया है. वीबो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे. 59 एप्स  को बैन किये जाने के बाद यूज़र्स कमेंट कर रहे थे.


चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रधानमंत्री का अकाउंट था. पीएम के ढाई लाख के करीब फॉलोवर्स थे. उनका वेरिफाइड अकाउंट था. भारतीय प्रधानमंत्री ने 5 साल पहले ही साल 2015 में इस चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपना अकाउंट खोला था. जिसकी जानकारी आधिकारिक रूप से पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी दी गई थी.


Weibo पर पीएम मोदी के 115 पोस्ट थे. उन्हें मैन्युअल रूप से हटाने का निर्णय लिया गया और अभी तक 113 पोस्टों को हटा दिया गया है. भारत ने टिकटॉक, हेलो जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाले एप्स को बैन किया है, लेकिन इनमें से वीबो और टिकटॉप पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार भी सक्रिय रही थी. चीनी एप्स पर बैन लगाए जाने के बाद से वीबो पर पीएम मोदी के अकाउंट पर लोग गुस्से वाली इमोजी पोस्ट कर रहे थे.


चीन में कोरोना संकट के बीच 25 जनवरी को चीन ने अपना नया साल मनाया था. इसी तारीख को पीएम मोदी ने चीनी नागरिकों को नए साल की बधाई दी थी. चीनी एप बैन किए जाने के बाद से पीएम मोदी के प्रोफाइल से डीपी हटी हुई थी, हालांकि चीन में भारत के दूतावास का अकाउंट अब भी दिख रहा था.