ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

पीएम मोदी ने अटल सेतु का किया उद्घाटन, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर

DESK: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के सबसे लंबे सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंब

पीएम मोदी ने अटल सेतु का किया उद्घाटन, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के सबसे लंबे सागरीय पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक-एमटीएचएल (अटल सेतु) का उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने साल 2016 के दिसंबर में इस पुल का शिलान्यास किया था। 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से अटल सेतु का निर्माण किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक और मुंबई दौरे पर हैं। अपनी यात्रा में पीएम मोदी ने सबसे पहले नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पीएम ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम ने नासिक में रोड शो किया और उनके साथ सीएम शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार भी शामिल दिखे। इसके बाद पीएम ने मुंबई का मेकओवर करने वाले अटल सेतु का उद्घाटन किया है।


देशका सबसे लंबा यह पुल साढ़े 16 किमी लंबे समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और नवी मुंबई हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाएगा। अटल पुल मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। उद्घाटन के बाद अटल सेतु को आज से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। मुंबई और नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में तय हो सकेगी, पहले दो घंटे का वक्त लगता था।