ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, NIA को मिला मेल.. 20 किलो RDX से उड़ा देंगे

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का मेल NIA को भेजा गया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंस

PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, NIA को मिला मेल.. 20 किलो RDX से उड़ा देंगे
First Bihar
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का मेल NIA को भेजा गया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को धमकी भरा ई-मेल मिला है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी को 20 किलो RDX से मारने की साजिश स्लीपर सेल के जरिए रची जा रही है। 


ईमेल करने वाले ने कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है जिससे इस षड्यंत्र का पर्दाफाश ना हो सके। इधर, सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं कि पीएम मोदी को मारने की साजिश के संबंध में जो ई-मेल  मिला है उसका स्रोत क्या है? एजेंसियों का कहना है कि अपने नापाक मकसद को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठनों ने 20 स्लीपर सेल का गठन किया है। 


ईमेल के मुताबिक हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के अनेक आतंकियों से भी संबंध है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी गहन जांच जारी है। ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई शाखा को आया है।