ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों की जांच तेज

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक लेटर भेजा गया है। जिसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आ

पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, खुफिया एजेंसियों की जांच तेज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक लेटर भेजा गया है। जिसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती हमला किया जाएगा। वहीं, इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियों ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसके साथ पुलिस की मदद से धमकी भेजने वाले शख्स की तलाश की जा रही है। 


दरअसल, केरल भाजपा कार्यलाय को एक पत्र भेजा गया।  जिसमें यह लिखा था कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे में आत्मघाती हमला किया जाएगा। यदि रोक सकते हो तो रोक लो।  जिसके बाद इसको लेकर पुलिस महकमे से लेकर ख़ुफ़िया विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पीएम मोदी का विभिन्न सार्वजनिक समारोहों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर 24 अप्रैल तक केरल पहुंचने का कार्यक्रम है। धमकी भरा पत्र एर्नाकुलम के मूल निवासी जोसेफ जॉन नाडुमुथमिल के नाम से आया है। 


वहीं, इसको लेकर पुलिस सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह पहले भाजपा राज्य समिति कार्यालय में पत्र प्राप्त हुआ था और नेतृत्व ने इसे केरल पुलिस प्रमुख को सौंप दिया था। यह मामला आज सुबह प्रकाश में आया। जल्द ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र द्वारा केरल को आवंटित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित कई अन्य कार्यक्रमों के लिए केरल आ रहे है। 


मालूम हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 तारीख को शाम 5 बजे कोच्चि नेवल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह वायुसेना के विशेष विमान से मध्य प्रदेश से यहां आ रहे हैं। साढ़े पांच बजे तक वह बीजेपी के रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वह थेवारा सेक्रेड हार्ट कॉलेज मैदान में भाजपा के नेतृत्व वाले युवा संगठनों द्वारा आयोजित एक सम्मेलन 'युवम' का उद्घाटन करेंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें