ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar News : 1 रुपये दो, 40 एकड़ जमीन लो; बिहार में चीनी मिल लगाने वालों के लिए बड़ा ऐलानबगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षण

PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा एक्शन, पंजाब पुलिस के SP समेत 6 जवान सस्पेंड

DESK : पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। राज्य के गृह विभाग के 22 नवंबर के आदेश के अनुसार गुरबिंदर सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर

PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ा एक्शन, पंजाब पुलिस के SP समेत 6 जवान सस्पेंड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। राज्य के गृह विभाग के 22 नवंबर के आदेश के अनुसार गुरबिंदर सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद इसको लेकर काफी चर्चा की जा रही है। सस्पेंड किए गए अधिकारी में एसपी के साथ ही साथ छह पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। 


दरअसल,  राज्य के गृह विभाग के 22 नवंबर के आदेश के अनुसार, दो पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों-परसोन सिंह और जगदीश कुमार, निरीक्षक जतिंदर सिंह और बलविंदर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह और सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही वर्तमान में बठिंडा जिले में पोस्टेड एसपी गुरबिंदर सिंह को भी सस्पेंड किया गया है। 


आदेश के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को पंजाब सिविल सेवा नियम (सजा और अपील) 1970 की धारा आठ के तहत आरोपपत्र में नामित किया गया है। इसके बाद फिरोजपुर में पांच जनवरी 2022 को प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई नाकेबंदी के कारण प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौटना पड़ा था और अपनी रैली रद्द करनी पड़ी थी। उसके बाद सुरक्षा चूक की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा पिछले साल 12 जनवरी को एक समिति नियुक्त की गई थी, जिसने इसके लिए राज्य के कई अधिकारियों को दोषी ठहराया था। 


आपको बताते चलें कि, सुरक्षा उल्लंघन मामले में पिछले साल 5 जनवरी को हुआ था, जब प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनावों के लिए एक रैली में भाग लेने के लिए पंजाब में थे।  प्रदर्शनकारी किसानों की नाकाबंदी के कारण प्रधानमंत्री का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा। जहां भाजपा नेताओं ने इस चूक को लेकर तत्कालीन सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा था, वहीं कांग्रेस ने कहा था कि प्रधानमंत्री की यात्रा योजना में आखिरी समय पर बदलाव किया गया था।