ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

PM मोदी की कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील, बोले.. इससे लड़ाई को ताकत मिलेगी

DESK : कुंभ नगरी हरिद्वार में बीते दिनों 50 से ज्यादा साधुओं और संतों के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद प्रशासन काफी एक्टिव हो गया है. कई अखाड़े पहले ही कुंभ से वापसी की घोषणा क

PM मोदी की कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील, बोले.. इससे लड़ाई को ताकत मिलेगी
First Bihar
2 मिनट

DESK : कुंभ नगरी हरिद्वार में बीते दिनों 50 से ज्यादा साधुओं और संतों के कोरोना संक्रमित होने की खबर के बाद प्रशासन काफी एक्टिव हो गया है. कई अखाड़े पहले ही कुंभ से वापसी की घोषणा कर चुके हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट के माध्यम से एक बड़ा बयान दिया है.


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है- आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की. सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने आगे कहा- 'मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी.'


वहीं प्रधानमंत्री के बयान पर अपनी टिप्पणी करते हुए महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि ने कहा है 'माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं ! स्वयं एवं अन्यों के जीवन की रक्षा महत पुण्य है. मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुएकोरोनाके नियमों का निर्वहन करें.'


टैग्स