ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

PM मोदी ने सोशल मीडिया को लेकर खत्म किया सस्पेंस, 8 मार्च को एक खास महिला को सौंपेगे अपना अकाउंट

DELHI : सोशल मीडिया से किनारा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सस्पेंस क्रिएट किया था उस से पर्दा उठ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की रात या इच

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : सोशल मीडिया से किनारा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सस्पेंस क्रिएट किया था उस से पर्दा उठ गया है.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की रात या इच्छा जताई थी कि वह अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट से ब्रेक लेने की सोच रहे हैं. पीएम ने इसके लिए रविवार तक का वक्त मांगा था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सस्पेंस से खुद पर्दा उठा दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया  कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर एक ऐसी खास महिला को  समर्पित  करेंगे जिसकी कहानी वाकई प्रेरणादायक हो.  पीएम ने लिखा कि मेरा अकाउंट महिलाओं के लिए समर्पित है. 






पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया कि ‘इस महिला दिवस, मैं अपना सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपूंगा जिनके जीवन और काम ने हमें प्रेरित किया है. ये उन्हें लाखों को प्रेरित करने के लिए मोटिवेट करेगा. क्या आप वो महिला हैं या आप ऐसी किसी महिला को जानती हैं जिन्होंने आपको प्रेरित किया हो?’ अपनी ऐसी ही कहानी को साझा करें.' यदि आप भी किसी ऐसी महिला को जानते हैं तो उनकी स्टोरी  #SheInspiresUs के साथ शेयर करें.  पीएम मोदी के इस कैंपेन के तहत कुछ चिन्हित महिलाओं को पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट संभालने का मौका मिलेगा. इसमें ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट को कोई भी महिला संभालेगी और महिला दिवस के दिन पूरा संचालन वहीं करेंगी. #SheInspireUs के साथ ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक या फिर यूट्यूब पर अपनी कहानी बताकर आप इस कैंपेन में हिस्सा ले सकते हैं.