ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पीएम मोदी आज करेंगे नए जलियांवाला बाग का उद्घाटन, किसानों ने बंद किये रास्ते, भाजपाइयों की नो एंट्री

PATNA : पंजाब के अमृतसर में आज ऐतिहासिक जलियांवाला बाग के नए स्वरुप का पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. ऐसे में पंजाब के किसानों ने विरोध षुरु कर दिया है. किसानों ने

पीएम मोदी आज करेंगे नए जलियांवाला बाग का उद्घाटन, किसानों ने बंद किये रास्ते, भाजपाइयों की नो एंट्री
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पंजाब के अमृतसर में आज ऐतिहासिक जलियांवाला बाग के नए स्वरुप का पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे. ऐसे में पंजाब के किसानों ने विरोध षुरु कर दिया है. किसानों ने उद्घाटन से ठीक पहले धमकी दी है कि किसी भी भाजपा नेता को जलियांवाला बाग के आसपास भी फटकने नहीं देंगे. किसानों ने सुबह से जलियांवाला बाग के आसपास के इलाकों को घेर लिया है.


सुबह सुबह किसानों के विरोध प्रदर्शन की भनक मिलते ही प्रशासन के हाथ पांव फूलने शुरु हो गए. चूंकि मामला प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा था, अतः प्रशासन ने किसानों को समझाना बुझाना शुरु कर दिया लेकिन किसान नहीं मानें. इसके बाद जलियांवाला बाग के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है.


बताते चलें कि जलियांवाला बाग में पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष औ राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक को उद्घाटन समारोह में शामिल होना था लेकिन किसानों के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. श्वेत मलिक अब अपने घर से ही वर्चुअली ही उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.


वहीं किसानों को यह भी खबर मिली थी कि इस उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचने वाले हैं. किसानों का सबसे ज्यादा विरोध खट्टर को लेकर ही था लेकिन पुलिस ने साफ किया है कि इस आयोजन में खट्टर नहीं आ रहे हैं, फिर भी किसानों ने कह दिया है कि जब तक पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म नहीं होता, हमारा विरोध जारी रहेगा. किसानों ने साफ किया कि कोई आए या न आए, हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम किसी भी भाजपाई को यहां नहीं आने देंगे.


मालूम हो कि पिछले 09 महीनों से केंद्र सरकार के तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसान आंदोलन जारी है. खास तौर पर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान कृषि बिलों की वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार एवं भाजपा के खिलाफ आंदोलनरत हैं.