ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: नए साल में किसानों को बड़ी सौगात दे सकते हैं पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि को लेकर संसदीय समिति ने की ये सिफारिश

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार(narendra modi Government) नए साल (new year) में बड़ा गिफ्ट दे सकती है। संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री किसान

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: नए साल में किसानों को बड़ी सौगात दे सकते हैं पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि को लेकर संसदीय समिति ने की ये सिफारिश
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार(narendra modi Government) नए साल (new year) में बड़ा गिफ्ट दे सकती है। संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (pm kisan samman nidhi) योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दोगुना करने का सुझाव दिया है।


दरअसल, कृषि मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने सरकार से सिफारिश की है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया जाए। यह सिफारिश किसानों के चल रहे आंदोलन और उनकी लगातार मांग के बीच आई है।


संसदीय समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में यह सिफारिश पेश की। उन्होंने कहा कि यह सिफारिश किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए की गई है। पिछले कुछ वर्षों से किसान संगठन लगातार सरकार से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 


किसानों का मानना है कि महंगाई बढ़ने के कारण 6000 रुपये सालाना अब पर्याप्त नहीं हैं। संसदीय समिति की इस सिफारिश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बजट में सरकार इस सुझाव पर विचार कर सकती है और किसानों को मिलने वाली राशि में वृद्धि कर सकती है। ऐसे में देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को नए वित्तीय वर्ष में पीएम मोदी बड़ी सौगात दे सकते हैं।


बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें। 


PM Kisan Samman Nidhi Yojana: नए साल में किसानों को बड़ी सौगात दे सकते हैं पीएम मोदी, किसान सम्मान निधि को लेकर संसदीय समिति ने की ये सिफारिश