ब्रेकिंग
सचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनीसचिवालय में शराब मिलने पर विपक्ष हमलावर, RJD बोली- ड्राई स्टेट बिहार में विकास भवन तक पहुंच गई शराबबिहार के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: पंचायत स्तर पर लगेंगे ‘सहयोग शिविर’, समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानशराबबंदी पर सवाल: सचिवालय में मिली शराब की बोतल, विकास भवन में मचा हड़कंपCM सम्राट का सबसे बड़ा फैसला, आप शिकायत करें...अधिकारी ने 30 दिनों में समाधान नहीं किया तो 31 वें दिन स्वतः 'सस्पेंड', अभियान सफल रहा तो बिहार में 'जनता राज' बिहार में संदिग्ध हालत में उप प्रमुख पति की मौत, गांव के बधार में शव मिलने से सनसनी

PM मोदी आज सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, सबकी नजरें टिकीं

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है। पीएमओ इंडिय

PM मोदी आज सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, सबकी नजरें टिकीं
Editor
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है। पीएमओ इंडिया के ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। 


प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। पीएम मोदी राष्ट्र को किन बिंदुओं पर संबोधित करेंगे फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इतना जरूर है कि प्रधानमंत्री ऐसे वक्त में राष्ट्र को संबोधित करने जा रहे हैं, जब देश में कोरोना वैक्सीनेशन एक सौ करोड़ का लक्ष्य हासिल कर चुका है। भारत में कुल 279 दिन में यह लक्ष्य पूरा किया है। देश में 75 फ़ीसदी वयस्कों को सिंगल डोज लग चुकी है जबकि 31 फ़ीसदी ऐसे लोग हैं जो दोनों 2 डोज चुके हैं।।इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री का आज होने वाला संबोधन बेहद खास होगा। 


प्रधानमंत्री अपने संबोधन में किन बिंदुओं पर चर्चा करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा लेकिन आने वाले त्योहारों जैसे दिवाली और छठ को लेकर भी प्रधानमंत्री बड़े संदेश दे सकते हैं। आपको बता दें कि चीन में कोरोना वायरस का नया संक्रमण फैला है। वहां सैकड़ों फ्लाइट कैंसिल की गई है। स्कूल कॉलेज एक बार फिर से बंद हो रहे हैं ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री का आज का संबोधन बेहद खास हो जाता है।

संबंधित खबरें