ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना को लेकर क्या कहने वाले हैं PM मोदी, हेल्थ इमरजेंसी से लेकर लॉकडाउन के लगाए जा रहे कयास

DELHI : भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले के बीच आज प्रधानमंत्री रात के 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है. PMO के ट्वीटर अक

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DELHI : भारत में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले के बीच आज प्रधानमंत्री रात के 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है. PMO के ट्वीटर अकाउंट से जानकारी देते हुए बताया गया है कि 19 मार्च की रात 8 बजे पीएम मोदी देश की जनता को COVID-19 के बचाव को लेकर संबोधित करेंगे.  जिसके बाद से ही लोगों में हलचल तेज हो गई है. 


भारत में अबतक कोरोना वायरस के कुल 175 पॉजिटिव मामले आए हैं और तीन लोगों की मौत हो गई है. लोगों में डर का माहौल है. ऐसे में प्रधानमंत्री आज अपने संबोधन में क्या कहते हैं, पूरे देशवासियों की नजर इस पर टिकी हुई है. क्या प्रधानमंत्री लोगों से घरों में रहने की अपील करेंगे या फिर कुछ बड़ा ऐलान करेंगे. 

जैसे-जैसे कोरोना के मामले देश में बढ़ रहे हैं, एक्सपर्ट से लेकर सरकार तक घरों में रहने की सलाह दे रहे हैं.  लोगों को भीड़ से बचाने के लिए सरकार लोगों से अपील कर रही है और कई कदम भी उठाए गए हैं. कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज-मॉल-सिनेमा हॉल बंद कर दिया गया है. तो क्या ऐसे में प्रधानमंत्री अपने संबोधन में लोगों से लॉकडाउन की अपील कर सकते हैं. पीएम अगर खुद लॉकडाउन का ऐलान करते हैं और लोगों से सावधान रहने की अपील करते हैं, तो उनकी बात एक बड़े तबके तक पहुंचेगी. वहीं अटकलें ऐसी भी है कि पीएम इस महामारी को देखते हुए नेशनल इमरजेंसी या हेल्थ इमरजेंसी भी लगाया जा सकता है. 

बता दें कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, बंगाल, समेत कई राज्यों ने  स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल, सार्वजनिक सभाओं, रैली, राजनीतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है. तो कई राज्यों में इसे बंद नहीं किया गया है. 

टैग्स