ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

PM Kisan Yojana: खाते में नहीं आई PM किसान निधि की 20वीं किस्त, तो करना होगा यह काम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी की गई, लेकिन कई किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिला है। इस बार सरकार ने लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं।

PM Kisan Yojana
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 20वीं किस्त इस वर्ष 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से जारी की गई। इस बार सरकार ने लगभग 9.70 करोड़ किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। हालांकि, अब भी कई किसानों के खाते में यह राशि नहीं पहुंची है, जिससे उनमें चिंता का माहौल है। 


लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, अगर आपकी किस्त अटक गई है तो कुछ जरूरी शर्तें पूरी कर के आप अभी भी पैसा पा सकते हैं। इन कार्यों को आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। कई किसानों की किस्त e-KYC अपडेट नहीं हुआ है,  आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, भूमि सत्यापन (Land Verification) अधूरा है और बैंक डिटेल्स या नाम में त्रुटि भी हो सकता है। इसके अलावा एक ही परिवार के कई सदस्यों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा है। अगर इनमें से कोई भी कारण हो सकता है कि आपका पैसा नहीं आया हो।


कैसे करें सुधार

घर बैठे ऐसे करें e-KYC (ऑनलाइन तरीका)

सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दाईं ओर दिए गए "e-KYC" ऑप्शन पर क्लिक करें।

अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और Search पर क्लिक करें।

आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

सफल होने पर स्क्रीन पर "e-KYC successfully submitted" का मैसेज आएगा।


अगर e-KYC ऑनलाइन नहीं हो रहा तो क्या करें?

यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो अपने नजदीकी CSC केंद्र (Common Service Center) पर जाएं। वहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC पूरा किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए PM किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर कॉल करें या helpdesk@pmkisan.gov.in पर ईमेल करें।


किस्त की स्थिति कैसे चेक करें?

PM-KISAN वेबसाइट पर जाएं।

“Beneficiary Status” सेक्शन पर क्लिक करें।

अपना आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालें और “Get Data” पर क्लिक करें।इससे आपको पता चलेगा कि किस्त जारी हुई है या नहीं।


जरूरी सुझाव

सुनिश्चित करें कि आपका नाम, बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और आधार नंबर सही दर्ज है।

समय-समय पर पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करते रहें।

अगर आपने उपरोक्त सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है, तो चिंता न करें। आपकी किस्त जल्द ही आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

टैग्स

संबंधित खबरें