ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

PM किसान सम्मान निधि योजना में घोटाला, 18 लोगों को किया गया अरेस्ट

DESK : केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा घोटाल सामने आया है. सरकार के इस स्कीम का लाभ कुछ ऐसे लोग भी ले रहे थे जो इसके योग्य नहीं थे. तमिलनाडु सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजन

PM किसान सम्मान निधि योजना में घोटाला, 18 लोगों को किया गया अरेस्ट
Anamika
2 मिनट

DESK : केंद्र सरकार के किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा घोटाल सामने आया है. सरकार के इस स्कीम का लाभ कुछ ऐसे लोग भी ले रहे थे जो इसके योग्य नहीं थे. तमिलनाडु सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 110 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े घोटाले का खुलासा किया है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जांच में यह सामने आया है कि धोखाधड़ी करके 110 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान ऑनलाइन निकाल लिया गया. वहीं इस मामले में अबतक 18 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डलोर, तिरुवन्नमलाई, वेल्लोर, रानीपेट, सलेम, धर्मपुरी, कृष्णगिरि और चेंगलपेट जिले से अगस्त में असामान्य रुप से कई लाभार्थी बढ़ गए. प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बेदी ने बताया कि ऐसे 18 लोगों को, जो एजेंट या दलाल थे, गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि एग्रीकल्चर स्कीम से जुड़े 80 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और 34 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. अवैध रुप से कई लोगों को जोड़ा गया था. मॉडस ऑपरेंडी में सरकारी अधिकारी शामिल थे, जो नए लाभार्थियों में जुड़ने वाले दलालों को लॉगिन और पासवर्ड प्रदान करते थे और उन्हें 2000 रुपये देते थे. वहीं इस बारे में
 तमिलनाडु सरकार का दावा है कि 32 करोड़ रुपये वसूल कर लिए गए हैं और बाकी पैसे अगले 40 दिनों के भीतर वापस आ जाएंगे.