ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

किसानों के खाते में आज आएंगे 'खटाखट' दो-दो हजार : पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त

DESK : देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आज ही जारी कर देंगे। वाराणसी से पीएम मोदी किसान

किसानों के खाते में आज आएंगे 'खटाखट' दो-दो हजार : पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त आज ही जारी कर देंगे। वाराणसी से पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करेंगे है। देश के करोड़ों किसान इस दिन का बेसब्री से इंतजार रह रहे हैं।


दरअसल, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस पहली फाइल पर साइन किया था, वह किसान कल्याण की फाइल थी। किसान कल्याण के तहत ही देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर चार महीने पर कृषि कार्य के लिए दो हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाते हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा फरवरी महीने में 16वीं किस्त जारी की गई थी।


शपथ ग्रहण करने के अगले ही दिन 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए थे। देश के करोड़ों किसानों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जून यानी आज वाराणसी से किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी कर देंगे। इसके बाद 9.3 करोड़ किसानों को उनके खातों में 20 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है।