ब्रेकिंग
नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला...

पेशी के दौरान बेचैन दिखे निर्भया के चारों आरोपी, जज के आने से पहले 1 घंटे तक आपस में करते रहे बात, बिहार वाले अक्षय ने 5 मिनट रोते हुए की पत्नी से बात

DELHI : निर्भया के चारों दोषियों को फांसी कब होगी अब इसका फैसला 18 दिसंबर को होगा. डेथ वारंट जारी करने को लेकर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. वीडिय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : निर्भया के चारों दोषियों को फांसी कब होगी अब इसका फैसला 18 दिसंबर को होगा. डेथ वारंट जारी करने को लेकर शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों आरोपियों की पेशी हुई. इस दौरान चारों आरोपी बेचैन दिखे. मुकेश, पवन और अक्षय एक साथ जबकि विनय दूसरी जेल से पेश हुआ. जज के आने से पहले एक घंटे तक तीनों आरोपियों ने आपस में बात की. इनसब में अक्षय सबसे ज्यादा बेचैन दिख रहा था. 

इस दौरान जेल प्रशासन ने अक्षय और पवन को उनके परिवार से बात कराई. पवन ने जहां अपनी मां से बात की तो वहीं बिहार के रहने वाले अक्षय ने अपनी पत्नी से बात की. पांच मिनट तक पत्नी से बात करने के दौरान अक्षय कई बार रो पड़ा. 


बता दें कि चारों आरोपियों पर 24 घंटे 6 CCTV कैमरे से नजर रखी जा रही है. उनके हर एक व्यवहार को देखा जा रहा है. वे किससे कितनी बात कर रहे है, और उनकी एक्टिविटी क्या है, इन सब पर गौर किया जा रहा है. डेथ वारंट अभी जारी नहीं किया गया है, मगर जेल में बंद आरोपियों की धड़कने बढ़ गई हैं. चारों कैदियों की दिन में दो बार मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसमें यह बात सामने आई है. बीते 5 दिन में कैदियों का वजन घट गया है. कैदी अक्षय, मुकेश, पवन और विनय को अब भूख भी कम लग रही है. 5 दिनों में अक्षय का वजन 55 किलो से घटकर 52 किलो हो गया है तो पवन का वेट 82 से 81 किलो हो गया है. हालांकि कैदियों का बीपी नॉर्मल है.