ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी शुरू, पवन जल्लाद को बुलाया गया तिहाड़

DELHI : निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी तिहाड़ जेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है. 20 मार्च को दी जाने वाले फांसी की तारीख को देखते हुए जेल प्रशासन ने मेरठ के पवन जल्

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : निर्भया के गुनहगारों को फांसी देने की तैयारी तिहाड़ जेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है. 20 मार्च को दी जाने वाले फांसी की तारीख को देखते हुए जेल प्रशासन ने मेरठ के पवन जल्लाद को 17 मार्च को तिहाड़ जेल आकर रिपोर्ट करने को कहा है.

17 मार्च को पवन जल्लाद जेल पहुंच जाएंगे. जहां आते ही वे डमी फांसी देकर टेस्ट करेंगे. बता दें कि निर्भया के गुनहगार मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय सिंह (31) को 20 मार्च की सुबह 5:30 बजे फांसी देने का वॉरंट जारी किया था. जिसके बाद से ही तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी में जुट गई है. 

बता दें पहले भी तीन बार डेथ वारंट जारी किया जा चुका है, पर निर्भया के गुनहगार के कानूनी विकल्प के बचे होने के कारण फांसी टल गई थी. मुकेश, पवन और विनय अपने-अपने परिवारों से मुलाकात कर चुके हैं. जेल अफसरों ने अक्षय के परिवार को फांसी से पहले अंतिम मुलाकात की तारीख के बारे में लिखा है.