ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

बिहार : पटरी पार कर रहे युवक की बाइक को ट्रेन ने 200 मीटर घसीटा, इंजन में लगी, बाल बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस

KATIHAR : मंगलवार की शाम एक बाइक सवार अवैध रूप से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई. और ट्रेन बाइक को घसीटते हुए लगभग 200

बिहार : पटरी पार कर रहे युवक की बाइक को ट्रेन ने 200 मीटर घसीटा, इंजन में लगी, बाल बाल बची इंटरसिटी एक्सप्रेस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : मंगलवार की शाम एक बाइक सवार अवैध रूप से पटरी पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी क्रम में उसकी बाइक इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई. और ट्रेन बाइक को घसीटते हुए लगभग 200 मीटर तक ले गई. इस घटना में बाइक परखच्चे उड़ गए. और बाइक में आगे लग गई. जिससे रेल इंजन के नीचे भी आग फैल गई. 


घटना कटिहार के झौआ रेलवे स्टेशन के समीप का है. जहां सिलीगुड़ी-कटिहार इंटरसिटी ट्रेन के चपेट में एक बाइक आ गई. लेकिन ऐन वक्त पर बाइक सवार व्यक्ति कूदकर भाग निकला. वहीं बाइक में आग लगने से ट्रेन के इंजन में भी आग लग गई. आग फैलती देख ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. जहां अपनी सुरक्षा को देखते हुए कई यात्री ट्रेन से उतरकर दूर भाग गए. हालांकि इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई. वहीं क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को रेलवे पुलिस ने जब्त कर लिया है. हालांकि घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया.


जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल नंबर बीआर 39 ए एच 3818 है. हादसे में ट्रेन के इंजन से घसीटने के दौरान बाइक के तेल का टैंक फट गया, जिससे आग लग गई। इस दौरान बाइक के परखच्चे उड़ गए. जोरदार आवाज सुनकर ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की. इस दौरान झौआ रेलवे स्टेशन से भी अग्निशामक यंत्र मंगाया गया। करीब 8 अग्निशामक यंत्र से आग पर काबू पाया गया.