ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहरED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़

पत्नी ने रात में लगायी थी लिपिस्टिक, सुबह होठों से गायब कैसे हो गया: पति ने मचा दिया भारी बवाल

DESK: देश में पति-पत्नी के बीच विवाद के ढ़ेर सारे मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब ऐसा मामला आया है, जिस पर पुलिस भी हैरान है. पति ने इस बात पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया है कि उसक

पत्नी ने रात में लगायी थी लिपिस्टिक, सुबह होठों से गायब कैसे हो गया: पति ने मचा दिया भारी बवाल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: देश में पति-पत्नी के बीच विवाद के ढ़ेर सारे मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन अब ऐसा मामला आया है, जिस पर पुलिस भी हैरान है. पति ने इस बात पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया है कि उसकी पत्नी की लिपिस्टिक होठों से कैसे गायब हो गयी. मामला पुलिस तक पहुंच गया है. 


ये वाकया उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है. एक युवक ने पत्नी के होठों से लिपिस्टिक गायब होने पर भारी हंगामा खड़ा कर दिया है. युवक का कहना है कि उसने रात में सोने से पहले पत्नी को लिपिस्टिक लगाते देखा था. लेकिन सुबह जब सोकर उठा तो होठों से लिपिस्टिक गायब हो गया. युवक अपनी पत्नी पर कई आरोप लगा रहा है. जवाब में पत्नी भी आरोप लगा रही है. हालत ये है कि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.


ये घटना आगरा के सिकंदरा इलाके की है. वहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता है. एक सप्ताह पहले उसने देखा कि उसकी पत्नी ने खाना बनाने से पहले लिपस्टिक लगायी थी. कुछ देर बाद वह सोने चली गयी. सुबह जब पति सो कर उठा तो उसने देखा कि पत्नी के होठों से लिपस्टिक पूरी तरह से गायब थी. इसके बाद पति गरम हो गया.


युवक ने अपनी पत्नी से पूछा कि जब तुमने रात को मेरे सामने लिप्स्टिक लगाई थी, तो वह सुबह कैसे गायब हो गई? अपने होठों से लिपस्टिक गायब होने पर पत्नी ने कई दफे सफाई दी लेकिन पति का शक दूर नहीं हुआ. होठों से लिपिस्टिक गायब होने को लेकर दोनों के बीच विवाद लगातार बढ़ता गया. इसके बाद दोनों पुलिस थाने पहुंच गये. पुलिस भी लिपिस्टिक गायब होने के मामले को देख कर हैरान रह गयी. 


आगरा पुलिस ने पति-पत्नी के इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया. वहां काउंसलर ने दोनों को समझाने की कोशिश की. लेकिन काउंसलर के सामने भी पति ने बार-बार ये कह रहा था कि रात में होठों से लिपस्टिक कैसे गायब हुई. उधर, पत्नी ने बताया कि वह अपने पति को कई बार सफाई दे चुकी हैं लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं हैं. पत्नी का कहना था कि उसने पति के सामने लिपस्टिक लगाई थी. लेकिन उसके बाद खाना खाया, ब्रश किया और मुंह धोने के बाद सोने गई. इसी दौरान होठों से लिपस्टिक साफ हो गई थी. पत्नी की सफाई सुनने के बाद काउंसलर ने भी पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ.




टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता