ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पत्नी को एनिवर्सरी विश नहीं करना पति को पड़ गया भारी, नाराज बीवी ने कर दिया ये काम

DESK: हैरान कर देने वाला मामला सपनों की नगरी मुंबई से सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी पत्नी को एनिवर्सरी विश नहीं करना इतना महंगा पड़ गया कि वह अस्पताल जा पहुंचा। पति ने शादी की

पत्नी को एनिवर्सरी विश नहीं करना पति को पड़ गया भारी, नाराज बीवी ने कर दिया ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: हैरान कर देने वाला मामला सपनों की नगरी मुंबई से सामने आई है। यहां एक पति को पत्नी पत्नी को एनिवर्सरी विश नहीं करना इतना महंगा पड़ गया कि वह अस्पताल जा पहुंचा। पति ने शादी की सालगिरह की बधाई पत्नी को नही दिया तो गुस्साई पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना मुबंई के घाटकोपर की है।


बताया जा रहा है कि महिला के पति ने उसको शादी के सालगिरह पर बधाई नहीं दी थी, जिसके बाद महिला ने अपने मां-बाप और भाई को फोन कर अपने ससुराल बुला लिया। जानकारी मिलते ही महिला का भाई, मां और पिता बेटी के घर पहुंच गए और मायके वालों ने मिल कर उसके पति और सास से हाथापाई करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बात थाने तक पहुंच गई। 


पुलिस ने बताया कि महिला के पति विशाल नागंगरे एक कुरियर कंपनी में ड्राइवर है। वहीं उसकी पत्नी कल्पना एक फूड आउटलेट में काम करती है। 2018 में दोनों की शादी हुई थी। विशाल ने बताया कि सालगिरह की बधाई नहीं देने पर कल्पना नाराज हो गई और दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। झगड़ा के बाद कल्पना काम पर चली गई और जब शाम में लौटी तो अपने पति और सास को गाली और धमकी देने लगी। जिसके बाद सभी में बहस होने लगी तो कल्पना ने फोन कर अपने मायके वाले को बुला लिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर बेचारे युवक और उसकी मां को बुरी तरह पीट दिया।

टैग्स