ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

स्पाइस जेट के पैसेंजर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा, फ्लाइट के 7 घंटे से ज्यादा विलंब होने से थे नाराज

DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। दिल्ली से पटना जाने वाले यात्री स्पाइस जेट की लेटलतीफी से नाराज थे। पैसेंजर 7 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रह

स्पाइस जेट के पैसेंजर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया जमकर हंगामा, फ्लाइट के 7 घंटे से ज्यादा विलंब होने से थे नाराज
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट के यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। दिल्ली से पटना जाने वाले यात्री स्पाइस जेट की लेटलतीफी से नाराज थे। पैसेंजर 7 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे लेकिन सही जानकारी उन्हें नहीं दी जा रही थी। इस बात से गुस्साएं यात्रियों ने एयरपोर्ट के कर्मचारियों की भी क्लास लगा दी और सीनियर ऑफिसर को बुलाने की मांग पर अड़ गये। यात्रियों के हंगामे को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। 


बता दें कि स्पाइस जेट एयरलाइन की उड़ान संख्या SG-8721/STD से पटना जाने वाले यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा मचाया। 7 घंटे से अधिक की देरी होने के बाद भी यात्रियों को फ्लाइट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही थी। इसी बात से यात्री गुस्सा हो गये और हंगामा मचाने लगे। कई यात्री तो सुबह 10 बजे से ही पटना जाने के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट के इंतजार में बैठे थे लेकिन जब 7 घंटे से अधिक हो गया और फ्लाइट की सूचना नहीं दी गयी तब उनके सब्र का बांध टूट गया। स्पाइस जेट के यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा मचाने लगे। 


यात्रियों के हंगामे की सूचना मिलते ही स्पाइस जेट के कर्मचारी और प्रतिनिधि वहां पहुंचे तब पैसेंजर ने उनकी क्लास लगा दी और सिनियर अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। यात्रियों का कहना था कि जब अन्य फ्लाइट उड़ान भर रहे हैं तब स्पाइज जेट की फ्लाइट की सूचना क्यों नहीं दी जा रही है। सभी ने पटना जाने के लिए स्पाइस जेट में टिकट बना रखा है लेकिन 7 घंटे से विमान का इंतजार कर रहे हैं पर सही जानकारी नहीं दी जा रही है। 


यात्रियों का कहना था कि समय की बचत के लिए प्लेन से यात्रा करते हैं लेकिन 7 घंटे से अधिक समय तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर गुजारना पड़ गया। इतना पैसा खर्च करने के बाद भी वे समय पर अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहले पता रहता कि इतनी देर होगी तो ट्रेन से ही पटना चले जाते। 


बता दें कि इससे पहले 27 नवबंर को भी पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा देखने को मिला था। तब 28 फ्लाइट विलंब से चल रही थी जिसके कारण पैसेंजर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उस वक्त भी स्पाइस जेट की फ्लाइट पटना से मुंबई नौ घंटे लेट रवाना हुई थी वही मुंबई से पटना 7 घंटे देरी से पहुंची थी। 





टैग्स