ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

नए साल में होंगे कई नए बदलाव : सिम कार्ड लेना हो या यूपीआई पेमेंट हर चीज़ के बदल जाएंगे नियम में बदलाव

PATNA : नए साल की शुरुआत के साथ ही आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बदलाव से आम के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा। इस बार नए साल में कई नियमों और सेवाओं से जुड़े मामलो

नए साल में होंगे कई नए बदलाव : सिम कार्ड लेना हो या यूपीआई पेमेंट हर चीज़ के बदल जाएंगे नियम में बदलाव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  नए साल की शुरुआत के साथ ही आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बदलाव से आम के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा। इस बार नए साल में कई नियमों और सेवाओं से जुड़े मामलों में बदलाव हो जाएगा। इस दफे ऐसे नियम रहेंगे। जिससे लोगों को महंगाई की मार भी झेलनी पड़ सकती है। सबसे पहले रसोई गैस सिलिंडर से जुड़ा एक अहम बदलाव होगा। 


दरअसल, नए साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट को लेकर यूजर्स को फैसला लेने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट को रिवाइज किया है। इसके अनुसार अगर ग्राहकों ने लाकर एग्रीमेंट को 31 दिसंबर तक पूरा नहीं किया तो उन्हें अपना बैंक लॉकर खाली करना पड़ सकता है। 


इसके साथ ही नए साल में यूपीआई यूजर्स को भी कई बातों का ध्यान रखना होगा। 1 जनवरी 2024 का दिन यूपीआई यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया ने ऐसे सभी यूपीआई आईडी को बंद करने का फैसला लिया है। हालांकि, इसमें वैसे लोग होंगे जिन्होंने 1 वर्ष या उससे अधिक समय से उपयोग में नहीं लाए गए हैं। इसके तहत पेटीएम, गूगल पे, फोन पर जैसे ऑनलाइन पेमेंट एप के यूपीआई आईडी शामिल है। 


वहीं, टेलीकॉम सेक्टर में भी 1 जनवरी से कुछ खास बदलाव होने वाले हैं। टेलीकॉम डिपार्टमेंट 1 जनवरी से सिम कार्ड के लिए कागज आधारित केवाईसी प्रक्रिया को खत्म करेगा। यानी नया सिम कार्ड खरीदने पर कागज परफॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि सिर्फ डिजिटल केवाईसी करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा  इनकम टैक्स भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 थी। हालांकि जिन लोगों ने इनकम टैक्स नहीं भरा है वह 31 दिसंबर 2023 तक अपना इनकम टैक्स भर सकते हैं। लेट फीस के साथ इनकम टैक्स जमा किया जा सकता है। 


बहरहाल, नए साल में आम लागों की नजर  एलपीजी सिलेंडर की कीमत में होने वाले बदलाव पर आम जनता की नजर टिकी हुई है। बीते दिनों सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में राहत दी थी। बीते कई दिनों से रसोई गैस में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जनता को उम्मीद है कि चुनावी वर्ष होने के कारण और नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है।