ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, अमित शाह को इस नए मंत्रालय का मिला जिम्मा

DELHI : मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी शुरू हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अब दो नए मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अमित श

मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, अमित शाह को इस नए मंत्रालय का मिला जिम्मा
First Bihar
2 मिनट

DELHI : मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी शुरू हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अब दो नए मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी गई है. अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे. कल ही सरकार ने इस मंत्रालय का गठन किया है. 


केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए गए डॉक्टर हर्षवर्धन के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा मनसुख मांडवीया को दिया गया है. सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय का जिम्मा भी मनसुख मांडवीया को दिया है. 


मोदी सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ केमिकल एंड फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री को जोड़ दिया है. कोरोना काल में दवाओं को लेकर जिस तरह का मामला सामने आया. उसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय और केमिकल फर्टिलाइजर को एक साथ किया गया है. 


डॉ मंजू पारा महेंद्र भाई को बाल विकास विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है. जबकि स्मृति ईरानी मंत्रालय की केंद्रीय मंत्री होंगी. रेल मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.


पीयूष गोयल के पास कॉमर्स और उपभोक्ता मामलों की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव देश के नए रेल मंत्री का कामकाज संभालेंगे. उनके पास इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट भी होगा.


धर्मेंद्र प्रधान को अब देश का नया शिक्षा शिक्षा मंत्री बनाया गया है. हरदीप सिंह पुरी को शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।