ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करिये और फ्री में खाइये जलेबी-समोसा, चीन के विरोध में दो युवाओं की पहल

DESK : भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरे देश में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. लोग चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. चाइनी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत से पूरे देश में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. लोग चीन को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं. चाइनीज सामानों के बहिष्कार से लेकर चीन के खिलाफ कई तरह की मुहिम देश भर में चलायी जा रही है. इस बीच दो युवाओं ने चीन के विरोध का नया तरीका निकाला है. उन्होंने लोगों को ऑफर दिया है कि वे अपने मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करें, बदले में उन्हें मुफ्त में जलेबी और समोसा खिलाया जायेगा.


गुजरात के बड़ौदा में है ऑफर
ये ऑफर गुजरात के बड़ौदा में लागू किया गया है. चीन के विरोध का ये तरीका चर्चे में है. दरअसल, यहां एक नमकीन की दुकान पर युवाओं को नास्ते में फ्री नमकीन और जलेबी दी जा रही है. दुकानदार ने शर्त सिर्फ इतनी रखी है कि आप दुकान पर आयें और सामने ही अपने मोबाइल से चाइनीज एप को डिलीट कर दें. उसके बाद आपका जलेबी से मुंह मीठा कराया जायेगा. साथ में नमकीन भी दी जायेगी. सब बिल्कुल फ्री.


मोबाइल से चाइनीज एप डिलीट करिये और फ्री में खाइये जलेबी-समोसा, चीन के विरोध में दो युवाओं की पहल


दो युवाओं की पहल
लोगों को जलेबी खिलाकर चीन का विरोध करने का ये आइडिया बड़ोदा के निझामपुर के दो युवाओं का है. दोनों वहीं नमकीन और जलेबी की दुकान चलाते हैं. अपने ऑफर को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पोस्टर भी लगवाये हैं. लिहाजा बड़ी तादाद में लोग उनकी दुकान पर पहुंच रहे हैं. इस मीठे ऑफर को देखकर लोग खुशी-खुशी चाइनीज एप को डिलीट कर दे रहे हैं और फिर जलेबी का स्वाद ले रहे हैं.


गौरतलब है कि देश के कई हिस्सों में चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर मुहिम चल पड़ी है. दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में दुकानदारों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का फैसला ले लिया है. कई व्यापारियों ने चीन से अपने आर्डर को कैंसिल कर दिया है. वहीं चीन के मोबाइल और मोबाइल एप के खिलाफ भी मुहिम चली है. लोग बकायदा उन एप का नाम शेयर कर रहे हैं जो चीन द्वारा तैयार किया गया है.