ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

भारत में कोरोना का आंकड़ा 2 लाख पार, अब तक 5598 मरीजों की मौत

PATNA : भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में कोरोन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : भारत में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. ताजा अपडेट के मुताबिक भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 2 लाख पार कर चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 5598 लोगों की मौत हो चुकी है.


कोरोना संकट को लेकर जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की तादाद 2 लाख 5 हजार से ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अबतक 95526 लोग ठीक हो चुके हैं. हालांकि 5598 मरीजों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में लगभग 1 लाख एक्टिव केस हैं, जो गहन चिकित्सा देखरेख में हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 3708 कोविड -19 मरीज ठीक हुए हैं. कोविड -19 रोगियों में ठीक (रिकवरी) होने की दर 48.07% है. भारत की ठीक  होने की दर बढ़ रही है और दुनिया में मृत्यु दर सबसे कम है. अभी तक, मृत्यु दर 2.82% है.


भारत की जनसंख्या और 14 सर्वाधिक प्रभावित देशों की कुल जनसंख्या के  लगभग समान है. 1 जून 2020 की स्थिति के अनुसार, उन 14 सबसे प्रभावित देशों के कुल मामले भारत से 22.5 गुना अधिक हैं. उन 14 सर्वाधिक प्रभावित देशों में कोविड -19 के कारण हुई कुल मौतें, भारत से 55.2 गुना अधिक हैं.


कोविड -19 के कारण हुई मृत्यु पर उपलब्ध आंकड़ों का विश्लेषण किया जाये, तो यह स्पस्ट होता है कि भारत में कोविड -19 के कारण हुई मौतों का    50% उस आयु वर्ग से सम्बंधित है जो भारत की जनसंख्या का केवल 10% (60 वर्ष से अधिक आयु के लोग) है. भारत में कोविड -19 के कारण हुई मौतों का 73% सह-रुग्णता वाले लोग हैं (मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों सहित)। इसलिए, इन उच्च जोखिम समूहों को प्रभावी ढंग से सुरक्षित रखने की आवश्यकता है.

टैग्स