ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

हेलमेट नहीं लगाने वाले को ऑफिस में नहीं मिलेगी एंट्री, डीएम का सख्त आदेश

DESK: कुछ लोग घर से बिना हेलमेट के ही बाहर निकलते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं। सिर पर हेलमेट नहीं लगाने की वजह से असमय काल के गाल में समा जाते हैं। उनकी एक गलती की सजा प

हेलमेट नहीं लगाने वाले को ऑफिस में नहीं मिलेगी एंट्री, डीएम का सख्त आदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कुछ लोग घर से बिना हेलमेट के ही बाहर निकलते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं। सिर पर हेलमेट नहीं लगाने की वजह से असमय काल के गाल में समा जाते हैं। उनकी एक गलती की सजा पूरा परिवार भुगतता है। हेलमेट नहीं लगाने की वजह से घर का चिराग तक बुझ जाता है। इस तरह की घटनाएं आए दिन होती रहती है लेकिन इसके बावजूद भी लोग नहीं संभलते हैं और बिना हेलमेट पहने ही बाइक चलाते हैं। कई राज्यों में तो बाइक सवार और उनके पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट लगाने का नियम है। 


कई लोग इस नियम का पालन करते हैं वही कुछ लापरवाही बरतते हैं। ऐसे लापरवाह लोगों पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में बैठे कर्मी बिना हेलमेट लगाये लोगों की तस्वीर निकाल चालान उनके घर पर भेज देते है। चालान की राशि जमा नहीं करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। ऐसा ही अभियान महाराष्ट्र के चंद्रपुर में चलाया जा रहा है। जहां बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को सरकारी कार्यालय में एंट्री ही नहीं दी जा रही है। 


आए दिन सरकारी कर्मी बिना हेलमेट के ऑफिस आते हैं इस दौरान पुलिस चालान भी काटती है। सरकारी कर्मियों से लगातार चालान काटे जाने की बात सामने आते ही डीएम विनय गौड़ा ने अनोखी पहल शुरू की। उन्होंने यह आदेश जारी किया कि जो भी स्टाफ बिना हेलमेट के ऑफिस आता है उसकी एंट्री बंद कर दी जाए। सभी सरकारी कार्यालय के मेन गेट पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। जिनके पास हेलमेट रहता है सिर्फ उन्हें ही दफ्तर में जाने की अनुमति दी जाती है और जिनके पास हेलमेट नहीं रहता उनकी एंट्री बंद कर दी गयी है। 


उनका नाम और पद नोट कर डीएम को सूचित किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी इस मुहिम को पूरे शहर में चला रहे हैं। डीएम के इस मुहिम के बाद तमाम सरकारी अब हेलमेट लेकर ही घर से निकल रहे हैं और साथ काम करने वाले सहकर्मियों को भी फोन कर हेलमेट लेकर निकलने की बात याद दिला रहे हैं। डीएम के इस आदेश का असर भी देखने को मिल रहा है।        

टैग्स