ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

गहना चोरी के बाद अब चूहे पर लगा गांजा गायब करने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

DESK: बिहार में आई बाढ़ के लिए कभी चूहों को ज़िम्मेदार ठहराया गया तो कभी शराब पीने का आरोप चूहे पर लगा। वही केरल में ज्वेलरी शॉप में गहना चुराने का आरोप भी चूहे पर लग चुका है।

गहना चोरी के बाद अब चूहे पर लगा गांजा गायब करने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में आई बाढ़ के लिए कभी चूहों को ज़िम्मेदार ठहराया गया तो कभी शराब पीने का आरोप चूहे पर लगा। वही केरल में ज्वेलरी शॉप में गहना चुराने का आरोप भी चूहे पर लग चुका है। अब नया मामला सामने आया है। अब चूहे पर गांजा चट कर जाने का आरोप लगा है। 


यह अजीबोगरीब मामला तिरुवनंतपुर में सामने आया है। मामला दिसंबर 2016 का है जिसमें गांजा रखने के आरोपी पर ट्रायल चल रहा है। आरोपी साबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उसके पास से 125 ग्राम गांजा मिला था। जिसमें से 100 ग्राम गांजा जांच के लिए भेजा गया बाकि 25 ग्राम गांजे को सबूत के तौर पर अदालत कक्ष में रखा गया था। 


कोर्ट में आरोपी साबू की पेशी के दौरान जब सबूतों की जांच की गयी तो पता चला की साक्ष्य गायब थे। पूछे जाने पर अभियोजन पक्ष ने बताया कि चूहों ने उसे चट कर लिया है। इससे पहले एक आभूषण दुकान में गहना चोरी का आरोप चूहे पर लगा था। चूहे की तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी थी। जिसमें वह एक हीरे के हार को चोरी करता नजर आया था।